अमरीकी सेना प्रमुख का तीसरी बार अतिग्रहित फ़िलिस्तीन का दौरा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i41484-अमरीकी_सेना_प्रमुख_का_तीसरी_बार_अतिग्रहित_फ़िलिस्तीन_का_दौरा
अमरीकी सेना प्रमुख सीरिया के बारे में बातचीत के लिए अतिग्रहित फ़िलिस्तीन के दौरे पर हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०९, २०१७ १२:२६ Asia/Kolkata
  • 9 मई 2017 को तेल अविव में अमरीकी ज्वाइंट चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ के चेयरमैन जोज़फ़ डनफ़र्ड इस्राईली चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ गादी आइज़ेनकोत के साथ गार्ड ऑफ़ ऑनर का निरीक्षण करते हुए
    9 मई 2017 को तेल अविव में अमरीकी ज्वाइंट चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ के चेयरमैन जोज़फ़ डनफ़र्ड इस्राईली चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ गादी आइज़ेनकोत के साथ गार्ड ऑफ़ ऑनर का निरीक्षण करते हुए

अमरीकी सेना प्रमुख सीरिया के बारे में बातचीत के लिए अतिग्रहित फ़िलिस्तीन के दौरे पर हैं।

इरना के अनुसार, ज़ायोनी सेना ने मंगलवार को एक बयान में कहा, अमरीकी ज्वाइंट चीफ़ आफ़ स्टाफ़ के चेयरमैन जोज़फ़ डनफ़र्ड इस्राईली प्रधान मंत्री बिनयामिन नेतनयाहू, रक्षा मंत्री अविग्दर लिबरमैन, और सेना प्रमुख गादी आइज़ेन्कोत सहित सेना कमान्डरों से भेंटवार्ता करेंगे।

अक्तूबर 2015 से अब तक यह डनफ़र्ड का अतिग्रहित फ़िलिस्तीन का तीसरा दौरा है।

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प किसी न किसी रूप में ज़ायोनियों के प्रति अपना समर्थन दर्शाने की कोशिश करते रहे हैं और अतिग्रहित फ़िलिस्तीन का उनका आगामी दौरा भी इसी दृष्टि से समीक्षा योग्य है।(MAQ/N)