सीरियाई सेनाएं, इराक़ी सीमा की ओर 45 किलोमीटर बढ़ीं
सीरिया की सेना ने मंगलवार को पूर्वी दमिश्क़ में आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए सबअ बहार, रजमुल हमादा और रजमे अबू कब्र नामक पहाड़ियों को स्वतंत्र करा लिया और इराक़ी सीमा की ओर 45 किलोमीटर प्रगति की।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना की इस कार्यवाही में प्रतिरोधकर्ता गुटों ने सहायता की और यह पूर्वी दमिश्क़ में इस प्रकार की यह पहली कार्यवाही है। इस कार्यवाही का लक्ष्य, इराक़ की सीमा से लगे क्षेत्रों की सुरक्षा और इन क्षेत्रों से आतंकियों को खदेड़ना है।
सीरिया से एक अन्य समाचार यह है कि सीरिया की सेना ने आतंकवादी संगठन उसूदुश्शरक़िया के हमलों के जवाब में जार्डन की सीमा पर उनके ठिकानों पर भीषण बमबारी की।
ज्ञात रहे कि उसूदुश्शरक़िया और लिवाए शोहदाए क़रयतीन नामक दो आतंकवादी संगठनों ने सीरिया के मरुस्थल और हुम्स के दक्षिणी पूर्वी क्षेत्र में सीरिया की सेना पर भीषण हमला किया जिसका सीरिया सेना ने मुंह तोड़ उत्तर दिया। (AK)