तुर्की में सांसदों पर गिर रही है गाज,
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i41522-तुर्की_में_सांसदों_पर_गिर_रही_है_गाज
तुर्की में सांसदों की सदस्यता भंग करने का सिलसिला जारी है, एक और सांसद नूरसल आयदोग़ान की सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है जो पीपल्ज़ डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १०, २०१७ ०७:३४ Asia/Kolkata
  • तुर्की में सांसदों पर गिर रही है गाज,

तुर्की में सांसदों की सदस्यता भंग करने का सिलसिला जारी है, एक और सांसद नूरसल आयदोग़ान की सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है जो पीपल्ज़ डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य हैं।

संसद ने मंगलवार की बैठक में आयदोग़ान की सदस्यता भंग करने के विषय पर मतदान किया और कुर्द सांसद की सदस्यता भांग कर दी। आयदोग़ान दयार बक्र क्षेत्र से सांसद चुनी गई थीं। इससे पहले पीपल्ज़ डेमोक्रेटिक पार्टी की महिला शाखा की प्रमुख फ़ीगन यूकसक दाग़ की सदस्यता भी समाप्त कर दी गई थी।

सलाहुद्दीन दमीरताश तथा फ़ीगन युकसेक दाग़ पीपल्ज डेमोक्रेटि पार्टी के उन 11 सांसदों में हैं जिनकी नवम्बर 2016 के बाद सदन की सदस्यता भंग कर दी गई और इस समय वह जेलों में हैं।

पीपल्ज़ डेमोक्रेटिक पार्टी तुर्की की तीसरी सबसे बड़ी संसदीय पार्टी है और इन सांसदों की सदस्यता समाप्त कर दिए जाने के बाद अब पार्टी सांसदों की संख्य घटकर 57 रह गई है।

तुर्की में जुलाई 2016 को सैनिक बग़ावत विफल होने के बाद से अलग अलग संस्थाओं और विभागों के हज़ारों लोगों को अपदस्थ किया जा चुका है।

यूरोपीय संघ ने आरोप लगाया है कि तुर्की की रजब तैयब अर्दोग़ान सरकार सैनिक बग़ावत के बहाने अपने राजनैतिक विरोधियों का सफ़ाया कर रही है।