यमन, सऊदी अरब के हमले जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i41568-यमन_सऊदी_अरब_के_हमले_जारी
यमन की निहत्थी जनता पर सऊदी अरब के पाश्विक हमलों का क्रम यथावत जारी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १०, २०१७ १४:२५ Asia/Kolkata
  • यमन, सऊदी अरब के हमले जारी

यमन की निहत्थी जनता पर सऊदी अरब के पाश्विक हमलों का क्रम यथावत जारी है।

अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के विभिन्न क्षेत्रों के आवासीय इलाक़ों पर बमबारी की है।

रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने दक्षिणी प्रांत तइज़ में ख़ालिद बिन अलवलीद छावनी में खाद्य पदार्थों को ले जाने वाले एक ट्रक पर हमला किया।

सऊदी अरब के इस हमले के जवाब में यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने भी उत्तरी प्रांत ज़ालेअ और असीर के क्षेत्र रबूआ में सऊदी गठबंधन के सनिकों के ठिकानों पर बमबारी की।

यमनी इस्नाइपरों ने भी अलमख़ा में एक सऊदी सैिनक को ढेर कर दिया। इसी मध्य एक सैन्य सूत्र ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया है कि राजधानी सनआ के पूर्वोत्तर में सऊदी गठबंधन के सैन्य ठिकानों पर यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के हमले में कई सैनिक हताहत व घायल हो गये।

दक्षिणी सऊदी अरब में नजरान के क्षेत्र में भी अलख़ज़रा पास के निकट भी यमनी सेना ने सऊदी गठबंधन के दो सैनिकों को हताहत कर दिया। (AK)