उत्तरी बग़दाद में कार बम धमाका, 4 हताहत 8 घायल
May ११, २०१७ १४:५४ Asia/Kolkata
इराक़ की राजधानी बग़दाद में कार बम का धमाका हुआ जिसमें कम से कम 4 लोग हताहत हुए। यह धमाका गुरुवार दोपहर को उत्तरी बग़दाद में हुआ।
लेबनानी टीवी चैनल अलमयादीन के अनुसार, यह धमाका गुरुवार दोपहर को उत्तरी बग़दाद के शोला इलाक़े की एक बाज़ार में हुआ जिसमें 8 लोग घायल भी बताए जाते हैं।
धमाके की तीव्रता को देखते हुए इस विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
बग़दाद कार्यवाही के कमान्डर ने गुरुवार को बताया कि कई आतंकियों को विस्फोटक पदार्थ के साथ गिरफ़्तार किया गया है।
इसी प्रकार बग़दाद के 3 इलाक़ों में आतंकियों के घरों में धमाके हुए। ये घर विस्फोटक पदार्थ से भरे हुए थे। (MAQ/N)
टैग्स