अमेरिकी हमले में सीरिया के 18 आम नागरिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i41640-अमेरिकी_हमले_में_सीरिया_के_18_आम_नागरिक_हताहत
अमेरिकी रक्षामंत्रालय ने कुछ दिन पहले स्वीकार किया था कि इराक और सीरिया में अमेरिकी गठबंधन के हमले के आरंभ से अब तक 350 से अधिक आम नागरिक मारे जा चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १२, २०१७ ०९:०९ Asia/Kolkata
  • अमेरिकी हमले में सीरिया के 18 आम नागरिक हताहत

अमेरिकी रक्षामंत्रालय ने कुछ दिन पहले स्वीकार किया था कि इराक और सीरिया में अमेरिकी गठबंधन के हमले के आरंभ से अब तक 350 से अधिक आम नागरिक मारे जा चुके हैं।

अमेरिका की अगुवाई में बने तथाकथित आतंकवाद विरोधी अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के हमले में सीरिया के 18 आम नागरिक हताहत हो गये। प्राप्त समाचारों के अनुसार अमेरिका की अगुवाई वाले गठबंधन के युद्धक विमान ने रक्का के पश्चिमोत्तर में मजरये बेरुल हशम नामक क्षेत्र पर बमबारी की जिसमें 15 आम नागरिक हताहत और 9 अन्य घायल हो गये।

इसी प्रकार इस हवाई हमले के बाद एक ही परिवार के तीन अन्य व्यक्ति अलकनू गांव में मारे गये।

इससे पहले भी अमेरिका की अगुवाई वाले तथाकथित अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के युद्धक विमानों ने सीरिया के रक्का प्रांत के अत्तबक शहर पर बमबारी की थी जिसमें एक ही परिवार के 18 लोग मारे गये थे।

अमेरिकी रक्षामंत्रालय ने कुछ दिन पहले स्वीकार किया था कि इराक और सीरिया में अमेरिकी गठबंधन के हमले के आरंभ से अब तक 350 से अधिक आम नागरिक मारे जा चुके हैं।

सीरिया के विदेशमंत्रालय ने सुरक्षा परिषद के प्रमुख और संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव के नाम अलग- अलग पत्र लिखकर उनसे मांग की है कि सीरिया में आम नागरिकों की हत्या और अमेरिकी हमले को रोकवाने में अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वाह करें।

सीरिया के विदेशमंत्रालय ने अपने पत्र में बल देकर कहा है कि सीरिया के आम लोगों की हत्या हेतु अमेरिका और आतंकवादियों की गतिविधियां वास्तव में एक दूसरे की पूरक हैं। MM