आवासीय इलाक़े में धमाके, सऊदी अरब से मांगा गया स्पष्टीकरण
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i41668-आवासीय_इलाक़े_में_धमाके_सऊदी_अरब_से_मांगा_गया_स्पष्टीकरण
सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ में तैनात कुछ देशों के कूटनयिकों ने सऊदी सरकार से पूर्वी शहर अलअवामिया के हालात और वहां होने वाले धमाकों के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May १२, २०१७ १८:४० Asia/Kolkata
  • आवासीय इलाक़े में धमाके, सऊदी अरब से मांगा गया स्पष्टीकरण

सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ में तैनात कुछ देशों के कूटनयिकों ने सऊदी सरकार से पूर्वी शहर अलअवामिया के हालात और वहां होने वाले धमाकों के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है।

इंटरनेट वेबसाइटों पर आने वाली रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी अलअवामिया के आवासीय क्षेत्रों में कई धमाके हुए हैं और सऊदी अधिकारियों ने इस शीया बहुल क्षेत्र की घेराबंदी कर ली है, इस इलाक़े के आस पास दीवारों बना दी हैं और बक्तरबंद गाड़ियों को तैनात कर दिया है तथा इस क्षेत्र को सैनिक क्षेत्र घोषित कर दिया है।

अलअवामिया में सऊदी सुरक्षा बलों के हमलों में कई आम नागरिक मारे गए हैं और घायल हुए हैं। सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से यह आरोप लगाया जा रहा है कि सऊदी सरकार सांप्रदायिक रुजहान के साथ अलअवामिया पर हमले कर रही है।

इराक़ के बड़े संगठन अन्नोजबा आंदोलन के प्रवक्ता सैयद हाशिम अलमूसवी ने अलअवामिया की परिस्थितियों पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि इस इलाक़े में जो कुछ हो रहा है वह एक आतंकवाद है जो सऊदी अधिकारी बड़े पैमाने पर हथियारों का प्रयोग करके अंजाम दे रहे हैं।

अलमूसवी का कहना था कि सऊदी अधिकारी जिस शैली पर काम कर रहे हैं वह इस्लामी जगत में ज़ायोनी शासन और अमरीका की कार्यशैली के समान है।