सीरिया में अमरीकी गठजोड़ के हमले में 22 आम नागरिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i41822-सीरिया_में_अमरीकी_गठजोड़_के_हमले_में_22_आम_नागरिक_हताहत
अमरीका के नेतृत्व वाले तथाकथित दाइश विरोधी गठजोड़ ने उत्तरी सीरिया में एक बस को निशाना बनाया जिसमें 22 आम नागरिक मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १५, २०१७ १२:०७ Asia/Kolkata
  • सीरिया में अमरीकी गठजोड़ के हमले में 22 आम नागरिक हताहत

अमरीका के नेतृत्व वाले तथाकथित दाइश विरोधी गठजोड़ ने उत्तरी सीरिया में एक बस को निशाना बनाया जिसमें 22 आम नागरिक मारे गए।

लेबनान की एक न्यूज़ वेबासाइट ने लिखा है कि रक़्क़ा में महिलाओं को ले जा रही एक बस पर अमरीकी गठजोड़ के विमानों ने हमला कर दिया जिसमें 22 आम नागरिक हताहत और 9 अन्य घायल हो गए। हालिया दिनों में सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों पर अमरीकी गठजोड़ के युद्धक विमानों के हमलों में दसियों आम नागरिक मारे जा चुके हैं।

 

इस बीच तुर्की की सेना ने तोपख़ाने से उत्तरी हलब के कई क्षेत्रों पर गोलाबारी की जिसमें कई आम नागरिक हताहत हुए। तुर्की के युद्धक विमान भी आए दिन सीरिया के सीमावर्ती क्षेत्रों पर बमबारी करते रहते हैं। तुर्की ने अन्कारा और पीकेके के बीच संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन के बाद से इराक़ व सीरिया के सीमावर्ती क्षेत्रों पर हवाई हमले शुरू किए हैं जहां पीकेके के ठिकाने हैं। (HN)