जॉर्डन-सीरिया सीमा पर सीरियाई सैनिकों ने संभाली पोज़िशन
May १५, २०१७ १६:०८ Asia/Kolkata
जॉर्डन-सीरिया सीमा पर अमरीका, ब्रिटेन और जॉर्डन के सैनिकों की तैनाती की रिपोर्ट के बाद, अब सीरिया ने भी जॉर्डन से लगी सीमा पर अपने सैनिकों को तैनात कर दिया है।
इलाक़े में सक्रिय चरमपंथियों के कमांडरों ने सोमवार को कहा है कि टैंकों और भारी हथियारों से लैस, सैकड़ों सीरियाई सैनिकों ने सीमावर्ती शहर सबा बियार का रुख़ किया है।
ग़ौरतलब है कि इस शहर को हाल ही में सीरियाई सेना ने तकफ़ीरी आतंकवादियों के चंगुल से आज़ाद कराया है।
सीरिया-इराक़ सीमा पर भी सीरिया ने अपने सैनिकों की संख्या में वृद्धि कर दी है, ताकि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद होने वाले, इलाक़ों को विदेश समर्थित चरमपंथियों के चंगुल में जाने से बचाया जा सके। msm
टैग्स