यमन जंग पर सऊदी अरब-यूएई में मतभेद, रिपोर्ट
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i42020-यमन_जंग_पर_सऊदी_अरब_यूएई_में_मतभेद_रिपोर्ट
इस तरह की रिपोर्टें सामने आ रही हैं कि यमन पर सऊदी अरब द्वारा थोपी गयी जंग को लेकर अतिक्रमणकारी सऊदी अरब और इस जंग में उसका साथ दे रहे संयुक्त अरब इमारात के बीच मतभेद पैदा हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १८, २०१७ १४:०८ Asia/Kolkata
  • यमन जंग पर सऊदी अरब-यूएई में मतभेद, रिपोर्ट

इस तरह की रिपोर्टें सामने आ रही हैं कि यमन पर सऊदी अरब द्वारा थोपी गयी जंग को लेकर अतिक्रमणकारी सऊदी अरब और इस जंग में उसका साथ दे रहे संयुक्त अरब इमारात के बीच मतभेद पैदा हो गए हैं।

बताया जाता है कि संयुक्त अरब इमारात यमन जंग में दिए गए अपने रोल को लेकर नाराज़ है। यमन जंग में यूएई के अब तक ज़्यादा सैनिक मारे गए हैं कि जिसे यूएई के अधिकारी अपने देश के क्षेत्रफल और आबादी के दृष्टि से अनुपातहीन मानते हैं। (MAQ/N)