जेनेवा, सीरिया शांतिवार्ता का छठा दौर परिणामहीन रहा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i42084-जेनेवा_सीरिया_शांतिवार्ता_का_छठा_दौर_परिणामहीन_रहा
संयुक्त राष्ट्र संघ के निरिक्षण में सीरिया शांति वार्ता का छठा चरण बिना किसी परिणाम के शुक्रवार को संपन्न हो गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २०, २०१७ ०५:२९ Asia/Kolkata
  • जेनेवा, सीरिया शांतिवार्ता का छठा दौर परिणामहीन रहा

संयुक्त राष्ट्र संघ के निरिक्षण में सीरिया शांति वार्ता का छठा चरण बिना किसी परिणाम के शुक्रवार को संपन्न हो गया।

फ़्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत स्टीफ़न डी मिस्तूरा ने जेनवा में सीरिया सरकार और सरकार विरोधियों के प्रतिनिधि मंडल के बीच चार दिनों तक जारी अपरोक्ष वार्ता के बाद कहा कि जून के महीने में सीरिया शांति वार्ता का दूसरा चरण आयोजित कराने का प्रयास किया जा रहा है किन्तु अभी तक वार्ता आरंभ करने का समय निर्धारित नहीं हो सका है।

स्टीफ़न डि मिस्तूरा ने कहा कि जेनेवा में छठे चरण की वार्ता में एक मात्र प्रगति यह हुई है कि सीरिया सरकार और विरोधियों के विशेषज्ञों और संयुक्त राष्ट्र संघ के कर्मियों के मध्य वार्ता हुई जिसमें सीरिया में संविधान और क़ानूनी मामलों की समीक्षा की गयी।

उनका कहना था कि संयुक्त राष्ट्र संघ कदापि सीरिया का नया संविधान संकलित नहीं करेगा किन्तु संविधान के संकलन के लिए इन बैठकों के आयोजन में अधिक सहायता करेगा।

सीरिया के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष प्रतिनिधि ने कहा कि समय की कमी के कारण जेनेवा में मौजूद प्रतिनिधि आतंकवाद से संघर्ष, संविधान, अंतरिम सरकार और चुनावों के आयोजन जैसे मुद्दों की समीक्षा नहीं कर सके।

ज्ञात रहे कि सीरिया शांति वार्ता के पांचवें चरण में यह सहमति बनी थी कि वार्ता के अगले चरण में इन मुद्दों की समीक्षा की जाएगी। (AK)