बैलेस्टिक मीज़ाइल से ट्रम्प का सऊदी अरब में स्वागत
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के सऊदी अरब के दौरे के समय यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने रियाज़ की ओर एक बैलेस्टिक मीज़ाइल फ़ायर किया।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने अपने पहले विदेशी दौरे के लिए सऊदी अरब का चयन किया और वह शुक्रवार को रियाज़ पहुंच गये।
अलमयादीन टीवी चैनल ने शुक्रवार को यमन के एक सैन्य सूत्र के हवाले से रिपोर्ट दी थी कि यमन की संयुक्त सेनाओं ने सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ पर ज़िलज़ाल - मीज़ाइल से हमला किया।
अलमसीरा टीवी चैनल ने भी यमन के सैन्य प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि रियाज़ पर बैलेस्टिक मीज़ाइल से हमले का यह संदेश है कि यमन, हमलावरों से मुक़ाबले के लिए तैयार हे।
इससे पहले भी यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने राजधानी रियाज़ के निकट सऊदी अरब के सैन्य ठिकाने पर मीज़ाइल से हमला किया था। (AK)