सीरिया, पूर्वी हुम्स में दाइश के कई ठिकाने ध्वस्त
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i42184-सीरिया_पूर्वी_हुम्स_में_दाइश_के_कई_ठिकाने_ध्वस्त
सीरिया के एक सैन्य सूत्र ने बताया है कि सीरिया की सेना ने पूर्वी हुम्स में आतंकवादी गुट दाइ के कई ठिकानों को तबाह कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २१, २०१७ ११:५८ Asia/Kolkata
  • सीरिया, पूर्वी हुम्स में दाइश के कई ठिकाने ध्वस्त

सीरिया के एक सैन्य सूत्र ने बताया है कि सीरिया की सेना ने पूर्वी हुम्स में आतंकवादी गुट दाइ के कई ठिकानों को तबाह कर दिया।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने इसी प्रकार देश के पूर्वी शहर दैरिज़्ज़ूर में दाइश के ठिकानों और आतंकियों के एकत्रित होने के स्थान को ध्वस्त कर दिया। इस कार्यवाही में दर्जनों आतंकी हताहत और कई अन्य घायल हो गये।

सीरिया की सेना की टैंक यूनिट ने इसी प्रकार दैरिज़्ज़ूर में हवाई अड्डे के आसपास, मक़ाबिर, मुकब्बात और मआमिलुल बूलूक जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया। इस कार्यवाही में आतंकियों को भारी जानी व माली नुक़सान पहुंचा है।

अल आलम टीवी चैनल ने भी रिपोर्ट दी है कि सीरिया की सेना देश के दक्षिणी भाग में स्थित सुवैदा और उसके आसपास के क्षेत्रों और ज़ल्फ़ डैम को स्वतंत्र कराने में सफल रही है। (AK)