इन्डोनेशिया के शिक्षा संस्थानों की ओर बढ़ती बहाबियत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i42214-इन्डोनेशिया_के_शिक्षा_संस्थानों_की_ओर_बढ़ती_बहाबियत
सऊदी अरब ने इन्डोनेशिया के सात विश्वविद्यालयों को टारगेट किया है जिसपर संचार माध्यमों ने चिंता व्यक्त की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २१, २०१७ १६:२६ Asia/Kolkata
  • इन्डोनेशिया के शिक्षा संस्थानों की ओर बढ़ती बहाबियत

सऊदी अरब ने इन्डोनेशिया के सात विश्वविद्यालयों को टारगेट किया है जिसपर संचार माध्यमों ने चिंता व्यक्त की है।

जकार्ता पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार इन्डोनेशिया के शैक्षिक संस्थानों की ओर वहाबियत के बढ़ते क़दमों से दक्षिण पूर्वी एशिया में भी चिंताएं बढ़ने लगी हैं।  इस रिपोर्ट के अनुसार वहाबियों ने शिया क्वाला यूनिवर्सिटी की  वेटरनिटी मेडिकल फेकल्टी के विकास में सहायता आरंभ की है।  सऊदी अधिकारियों ने इन्डोनेशिया के शिक्षा विभाग से सहयोग करते हुए वहां के विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग का कार्यक्रम आरंभ किया है।  इन्डोनेशिया के शिया क्वाला यूनिवर्सिटी की वेटरनिटी मेडिकल फेकल्टी के विस्तार के लिए आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में इन्डोनेशिया के शिक्षामंत्री के साथ इस देश में मौजूद सऊदी अरब के राजदूत नेे भी भाग लिया।  यह विश्वविद्यालय बहुत ही पुराना है जो बांदआचे क्षेत्र में सन 1961 से अपनी गतिविधियां अंजाम दे रहा है।

सऊदी अधिकारी इस्लामी विकास बैंक के साथ सहयोग की आड़ में इन्डोनेशिया के कुछ विश्वविद्यालय के स्लेबस में परिवर्तन करना चाहते हैं।  सऊदी अरब ने सन 1980 से इन्डोनेशिया के छात्रों को स्कालरशिप देकर वहां के शैक्षिक केन्द्रों में हस्तक्षेप करना आरंभ कर दिया था।  सऊदी अरब पर निर्भर बहुत सी एजेन्सियां इन्डोनेशिया में अध्यापकों के वेतन का प्रबंध करके इस देश के स्कूलों में अरबी पढ़ाने के लिए अध्यापक भेजती हैं।  यह अध्यापक, अरबी भाषा पढ़ाने की आड़ में मुसलमानों की सबसे बड़ी आबादी वाले देश के युवाओं के बीच वहाबियत का प्रचार करते हैं।

सऊदी अरब के शासक की हालिया इन्डोनेशिया यात्रा के समय इन्डोनेशिया पोस्ट ने इस देश में रेयाज़ की ओर से वहाबियत के प्रचार और प्रसार की आलोचना की थी।  इन्डोनेशिया के संचार माध्यमों का मानना है कि सऊदी अरब की ओर से इस देश के शिक्षा संस्थानों की सहायता की आड़ में जो काम किया जा रहा है वह इन्डोनेशिया के भविष्य के लिए बहुत ही ख़तरनाक है जिसकी ओर अधिकारियों को विशेष ध्यान देना चाहिए।