दोराज़ क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों पर हमला, दो हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i42320-दोराज़_क्षेत्र_में_प्रदर्शनकारियों_पर_हमला_दो_हताहत
बहरैनी सूत्रों ने दुराज़ क्षेत्र में वरिष्ठ धर्मगुरु शैख़ ईसा क़ासिम के समर्थकों पर हमले और दो आम लोगों के मारे जाने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २३, २०१७ १४:५३ Asia/Kolkata
  • दोराज़ क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों पर हमला, दो हताहत

बहरैनी सूत्रों ने दुराज़ क्षेत्र में वरिष्ठ धर्मगुरु शैख़ ईसा क़ासिम के समर्थकों पर हमले और दो आम लोगों के मारे जाने की सूचना दी है।

बहरैन के वरिष्ठ शीया धर्मगुरु शैख़ ईसा क़ासिम के विरुद्ध न्यायालय के फ़ैसले के विरुद्ध देश के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले व्यापक प्रदर्शनों का क्रम मंगलवार तक जारी रहा। सूत्रों ने बताया है कि मंगलवार को दुराज़ क्षेत्र की स्थानीय जनता ने एक बार फिर न्यायालय के इस फ़ैसले के विरुद्ध व्यापक प्रदर्शन किए।

अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार बहरैनी सूत्रों ने बताया है कि आले ख़लीफ़ा शासन के सैनिकों ने दुराज़ क्षेत्र के अलफ़िदा स्क्वायर पर हमला किया और इस क्षेत्र पर धरने पर बैठे लोगों पर हमला किर दिया। हमले के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें आरंभ हो गयी जिसमें  दो लोग हताहत और 100 से अधिक घायल हुए हैं।

सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गनों और आंसू गैस से हमला किया। बताया जाता है कि हमले में घायल होने की संख्या इससे कहीं अधिक है। (AK)