बेथलेहम में डोनल्ड ट्रम्प और महमूद अब्बास की मुलाक़ात  
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i42336-बेथलेहम_में_डोनल्ड_ट्रम्प_और_महमूद_अब्बास_की_मुलाक़ात
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने पश्चिमी तट के बेथलेहम शहर में फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाक़ात की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २३, २०१७ २०:२१ Asia/Kolkata
  • बेथलेहम में डोनल्ड ट्रम्प और महमूद अब्बास की मुलाक़ात  

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने पश्चिमी तट के बेथलेहम शहर में फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाक़ात की है।

मंगलवार को महमूद अब्बास से मुलाक़ात से पहले ट्रम्प ने बैतुल मुक़द्दस में इस्राईली प्रधान मंत्री नेतनयाहू से मुलाक़ात की थी।

फ़िलिस्तीनी राष्ट्रपति से मुलाक़ात के बाद, ट्रम्प ने कहा कि मैं इस्राईलियों और फ़िलिस्तीनियों के बीच शांति समझौता कराने के लिए प्रयास के लिए प्रतिबद्ध हूं और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मैं हर वह सहायता करूंगा जो मैं कर सकता हूं।

महमूद अब्बास का कहना था कि फ़िलिस्तीन समस्या के समाधान के लिए फ़िलिस्तीनी तथाकथित दो देशों के समाधान को प्राथमिकता देते हैं और वे चाहते हैं कि भविष्य के फ़िलिस्तीन राज्य की राजधानी पूर्वी बैतुल मुक़द्दस हो।

अब्बास का कहना ने कहा कि हमारी समस्या अतिक्रमण और अवैध नई बस्तियां बसाना है और इस्राईल, फ़िलिस्तीनी राज्य को औपचारिकता प्रदान नहीं कर रहा है। समस्या हमारे और यहूदियों के बीच नहीं है, बल्कि हमारे और अतिक्रमण के बीच है। msm