मारा गया दाइशी आतंकियों का रक्षक
May २४, २०१७ १२:२१ Asia/Kolkata
सीरिया के सैनिकों ने दाइश के उस आतंकवादी को मार गिराया जो दाइशी युद्धमंत्री के रूप में सक्रिय था।
सीरिया की सरकारी एजेन्सी साना के अनुसार देश के सैनिकों ने एक कार्यवाही के दौरान पूर्वी हलब में दाइश के युद्धमंत्री "अबूमुसअअब" को ढेर कर दिया।
इसी रिपोर्ट में बताया गया है कि सीरिया के सैनिकों ने दाइश के युद्धमंत्री के साथ ही उसके दो सहायको को भी मार गिराया। सीरियन सैनिकों ने इस कार्यवाही में 19 टैंकों और विस्फोटक पदार्थों से भरे 11 वाहनों को ध्वस्त कर दिया।
ज्ञात रहे कि सीरिया के सैनिकों को पिछले छह महीनों से आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही में लगातार सफलताएं मिल रही हैं। इस दौरान यह सैनिक दाइश के नियंत्रण वाले कई क्षेत्रों को आतंकवादियों से मुक्त करा लिया है।
टैग्स