सीरिया, आतंकियों के विरुद्ध कार्यवाही, 120 ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i42524-सीरिया_आतंकियों_के_विरुद्ध_कार्यवाही_120_ढेर
उत्तरी सीरिया के रक़्क़ह शहर में आतंकियों के ठिकानों पर रूसी सेना के हवाई हमलों में क्षेत्र से भागते हुए दाइश के 120 आतंकी मारे गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २७, २०१७ ०८:१३ Asia/Kolkata
  • सीरिया, आतंकियों के विरुद्ध कार्यवाही, 120 ढेर

उत्तरी सीरिया के रक़्क़ह शहर में आतंकियों के ठिकानों पर रूसी सेना के हवाई हमलों में क्षेत्र से भागते हुए दाइश के 120 आतंकी मारे गये।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले इसी प्रकार आतंकियों के 32 ट्रक भी तबाह हो गये। यह ट्रक हथियारों से लैस थे और रक़्क़ा से तदमुर की ओर से फ़रार हो रहे थे। दूसरी ओर सीरिया की सेना ने आतंकवादी गुट दाइश से भीषण झड़पों के बाद हुम्स प्रांत के दक्षिणपूर्वी क्षेत्रों के एक बड़े भाग को अपने नियंत्रण में ले लिया है। सेना की इस कार्यवाही में बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गये और घायल हुए।

इसी मध्य सीरिया की सेना की टैंक यूनिट ने हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्रों में आतंकी गुट दाइश के ठिकानों को निशाना बनाया जिसमें आतंकियों को भारी जानी व माली नुक़सान पहुंचने की सूचना है।

सीरिया की सेना ने इसी प्रकार मुअज़्ज़ेफ़ीन नामक क्षेत्र में आतंकवादी गुट दाइश की साठ मीटर लंबी सुरंग का पता लगा धमाके से उड़ा दिया जिसमें दर्जनों आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। (AK)