फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में इस्राईलियों की विशाल रैली
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i42610-फ़िलिस्तीनियों_के_समर्थन_में_इस्राईलियों_की_विशाल_रैली
हज़ारों इस्राईलियों ने तेल-अवीव में स्वाधीन फ़िलिस्तीनी राज्य के समर्थन में एक विशाल रैली का आयोजन किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २८, २०१७ ११:०५ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में इस्राईलियों की विशाल रैली

हज़ारों इस्राईलियों ने तेल-अवीव में स्वाधीन फ़िलिस्तीनी राज्य के समर्थन में एक विशाल रैली का आयोजन किया है।

इस रैली का आयोजन इस्राईली एनजीओ पीस नॉव ने किया था। इसके आयोजकों का कहना है कि ज़ायोनी शासन, नस्लवाद, हिंसा और अतिक्रमण का प्रतीक बन चुका है।

इस रैली में शामिल प्रदर्शनकारियों ने फ़िलिस्तीनी इलाक़ों पर ज़ायोनी क़ब्ज़े की निंदा की और फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के समर्थन में नारे लगाए।

पीस नॉव प्रमुख ऐवी बुस्किला का कहना था कि अब यह बात साबित करने का समय आ चुका है कि फ़िलिस्तीनी और पूरा विश्व अतिग्रहण के विरोध में क़दम से क़दम मिलाकर खड़े हैं।

प्रदर्शनकारी फ़िलिस्तीनी ध्वज लहरा रहे थे और ज़ायोनी शासन की विस्तारवादी नीतियों की निंदा कर रहे थे।

फ़िलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने इस्राईली प्रदर्शनकारियों के नाम अपने संदेश में कहा, न्याय और शांति की आवाज़ से मज़बूत कोई आवाज़ नहीं है और इसी तरह स्वाधीनता एवं स्वतंत्रता की आवाज़ से अधिक मज़बूत कोई आवाज़ नहीं है। msm