सऊदी अरब ने तुर्की को पहुंचाई दो अरब डालर की क्षति
सऊदी अरब के कारण तुर्की को दो अरब डालर की क्षति उठानी पड़ी है।
नबा समाचार एजेन्सी के अनुसार सऊदी अरब ने तुर्की के साथ हथियारों का एक सौदा रद्द कर दिया जिसके कारण तुर्की बहुत क्रोधित है। अमरीका के साथ 110 अरब डालर के शस्त्र समझौते करने के बाद सऊदी अरब ने तुर्की से चार युद्धपोत ख़रीदने के सौदे को रद्द कर दिया है। रियाज़ के इस निर्णय से तुर्की को कम से कम 2 अरब डालर की क्षति पहुंची है।
बहुत से जानकारों का कहना है कि रेयाज़ के इस निर्णय से सऊदी अरब और तुर्की के संबन्धों में तनाव पैदा होगा। उधर ट्रंप की सऊदी अरब यात्रा के बाद से रियाज़ और दोहा के संबन्धों में तनाव पैदा हो गया। इसी के साथ सऊदी अरब के घटक धीरे-धीरे उससे दूर हो रहे हैं।
सऊदी अरब के मामले में एक राजनैतिक टीकाकार फ़ोआद इब्राहीम ने इससे पहले कहा था कि अपने पश्चिमी घटकों के न होने की स्थिति में सऊदी अरब को तुर्की, पाकिस्तान और मिस्र की ज़रूरत थी किंतु अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप की रेयाज़ यात्रा के बाद सऊदी अरब अब तुर्की और पाकिस्तान से दूरी रखना चाहता है।