यमन में विस्फोट 26 हताहत व घायल
सऊदी अरब के पाश्विक हमलों के कारण यमन के लोगों को खाद्य पदार्थों की भारी कमी का सामना है।
यमन के अलजौफ बाज़ार में एक विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम 6 व्यक्ति हताहत और 20 घायल हो गये। समाचार एजेन्सी इर्ना ने यमन की सरकारी न्यूज एजेन्सी सबा के हवाले से रिपोर्ट दी है कि एक स्थानीय अधिकारी ने बताया है कि यह विस्फोट गुरूवार को अलजौफ प्रांत के अलहज़्म बाज़ार में हुआ।
बम बाज़ार के पास एक वाहन में रखा गया था जिसके विस्फोट से कुछ लोग मारे गये। यमन से एक अन्य समाचार यह है कि अतिक्रमणकारी सऊदी युद्धक विमानों ने कल सीमावर्ती क्षेत्र मेरज़ व मिदी पर 15 बार हमला किया।
सऊदी अरब ने 26 मार्च वर्ष 2015 से यमन के अपदस्थ और भगोड़े राष्ट्रपति मंसूर हादी को दोबारा सत्ता में वापस लाने के बहाने हमला किया था जिसमें अब तक 11 हज़ार से अधिक यमनी हताहत, दसियों हज़ार घायल, लाखों बेघर हो चुके हैं जबकि इस देश की आधारभूत संरचनायें भी तबाह हो गयी हैं।
सऊदी अरब के पाश्विक हमलों के कारण यमन के लोगों को खाद्य पदार्थों की भारी कमी का सामना है। इसी प्रकार सऊदी हमले यमन में महामारी फैलने के कारण बने हैं। MM