सऊदी अख़बार ने कर दी क़तर में तख़्तापलट की भविष्यवाणी
सऊदी समाचार पत्र अलरियाज़ ने क़तर में तख़्तापलट की संभावना व्यक्त की है।
ग़ौरतल है कि क़तर में 1971 से 2013 तक पांच तख़्तापलट हो चुके हैं और अब सऊदी समाचार पत्र ने छठे तख़्तापलट की भविष्यवाणी की है।
शुक्रवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इस समाचार पत्र ने लिखा है कि क़तर के अमीर शेख़ तमीम बिन हमद आले सानी चार के अपने शासन के बावजूद किसी देश को अपना दोस्त नहीं बना पाए हैं, बल्कि इसके विपरीत उन्होंने अपने कई नए दुश्मन बना लिए हैं।
सऊदी अरब के समाचार पत्र के मुताबिक़, क़तरी अमीर को सबसे पहली चुनौती अहमद बिन अली का परिवार पेश कर रहा है। इसलिए कि क़तर पर शासन का क़ानूनी और असली अधिकार उसी का है और अब वह इस देश के वर्तमान अमीर से हिसाब किताब चुकता करना चाहता है।
याद रहे कि पिछले कुछ दिनों से क़तर और सऊदी अरब के बीच मतभेद अपने चरम पर पहुंच गए हैं और क़तर ने भी खुलकर सऊदी अरब के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। msm