सीरिया में युद्ध की कठिन परिस्थियां समाप्त हो गयींः बश्शार असद
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा है कि देश में छह वर्षों से जारी युद्ध के कठिन हालात समाप्त हो गये हैं और देश तथा सीरिया के घटकों की सेनाएं सभी मैदानों में बाज़ी मार ली है।
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने शनिवार को भारत के एक टीवी चैनल WION से बात करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों के विरुद्ध सीरिया और घटक देशों की सेनाओं की प्रगति और देश की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हालिया महीने में दाइश के गढ़ हलब की स्वतंत्रता से यह गुट पूरी तरह पराजय की कगार पर है और अब बाज़ी सीरिया की सेना के हाथ में है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति अपनी सही डगर पर है और मुझे पूरा विश्वास है कि बुरे हालात गुज़र चुके हैं। उनका कहना था कि पश्चिमी और उनके घटक देशों को आतंकवादियों का समर्थन समाप्त कर देना चाहिए।
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने एक बार फिर हलब के ख़ान शैखू़न क्षेत्र में हुए रासायनिक हमले में सीरिया की सेना के लिप्त होने को पूरा तरह रद्द करते हुए कहा कि इस मुद्दे का लक्ष्य सीरिया की सेना को बदनाम करना और अपराधी आतंकवादियों के मनोबल बढ़ाना था।
बश्शार असद ने कहा कि दमिश्क़ के घटक के रूप में ईरान और रूस तथा विरोधियों के समर्थक के रूप में तुर्की की ओर से शांति की पहल पर सहमति, एक अच्छा नमूना है।
उन्होंने कहा कि सऊदी अरब, क़तर, तुर्की, अमरीका, फ़्रांस और ब्रिटेन अपने राजनैतिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं और यदि यह समर्थन रुक जाए तो बहुत ही कम अवधि में आतंकवादियों को पराजित किया जा सकता है। (AK)