सऊदी अरब सहित 4 देशों ने क़तर से किये संबन्ध विच्छेद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i43098-सऊदी_अरब_सहित_4_देशों_ने_क़तर_से_किये_संबन्ध_विच्छेद
बहरैन, सऊदी अरब, मिस्र और संयुक्त अरब अमारात ने क़तर से संबन्ध विच्छेद कर लिये।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun ०५, २०१७ १०:३१ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब सहित 4 देशों ने क़तर से किये संबन्ध विच्छेद

बहरैन, सऊदी अरब, मिस्र और संयुक्त अरब अमारात ने क़तर से संबन्ध विच्छेद कर लिये।

अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार चार देशों ने क़तर से अपने संबन्ध तोड़ने की सूचना दी है।

आले ख़लीफ़ा शासन ने क़तर के कूटनयिकों को 24 घण्टे का समय दिया है कि वे बहरैन छोड़कर चले जाएं।

बहरैन के बाद सऊदी अरब ने भी क़तर से साथ संबन्ध विच्छेद की सूचना दी है।  बहरैन के साथ ही सऊदी अरब ने भी क़तर से मिलने वाली अपनी ज़मीनी, हवाई और जलसीमाओं को सील कर दिया है।  बहरैन और सऊदी अरब के बाद संयुक्त अरब इमारात और मिस्र ने भी क़तर के साथ अपने संबन्ध विच्छेद करने की घोषणा की है।  इन देशों का यह कहना है कि मध्यपूर्व में अस्थित करने में क़तर की भूमिका रही है।

उल्लेखनीय है कि क़तर के शासक शेख तमीम बिन हम्द आले सानी से संबन्धित कुछ ख़बरों के आम होने के बाद हालिया दिनों के दौरान क़तर के साथ सऊदी अरब, बहरैन, मिस्र और संयुक्त अरब इमारात के संबन्धों में तनाव देखने में आ रहा था।