यमन युद्ध में क़तर और सऊदी अरब हुए अलग
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i43100-यमन_युद्ध_में_क़तर_और_सऊदी_अरब_हुए_अलग
सऊदी अरब ने घोषणा की है कि यमन पर हमले के बारे बने गठबंधन से क़तर निकल गया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun ०५, २०१७ १०:५५ Asia/Kolkata
  • यमन युद्ध में क़तर और सऊदी अरब हुए अलग

सऊदी अरब ने घोषणा की है कि यमन पर हमले के बारे बने गठबंधन से क़तर निकल गया है।

सऊदी अरब का कहना है कि क्षेत्रीय मामलों में अपनी गतिविधियों के कारण सैन्य गठबंधन से क़तर को बाहर किया जा रहा है।

फ्रांस प्रेस के अनुसार सऊदी अरब, बहरैन, मिस्र और संयुक्त अरब इमारात की ओर से क़तर से कूटनैतिक संबन्ध विच्छेद करने की घोषणा के कुछ ही समय के बाद यमन के विरुद्ध बने सैन्य गठबंधन के कमाण्डर ने घोषणा की है कि क़तर के सहयोग को अब समाप्त कर दिया गया।  जिन देशों ने क़तर के साथ आज अपने संबन्ध तोड़े हैं उनका आरोप है कि क़तर, क्षेत्र में अशांति उत्पन्न कर रहा है।

ज्ञात रहे कि अमरीका की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद सऊदी अरब ने यमन के विरुद्ध हमला करने के लिए एक तथाकथित सैन्य गठबंधन बनाया था जिसका हिस्सा क़तर भी था।