सीरिया के हालात, पूर्वी हुम्स के कई इलाक़े आज़ाद हुए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i43184-सीरिया_के_हालात_पूर्वी_हुम्स_के_कई_इलाक़े_आज़ाद_हुए
सीरियाई सैनिकों ने हुम्स के 45 किलोमीटर पूर्वी उपनगरीय भाग में स्थित कई इलाक़ों को आज़ाद करा लिया है। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०६, २०१७ १२:३६ Asia/Kolkata
  • सीरिया के हालात, पूर्वी हुम्स के कई इलाक़े आज़ाद हुए

सीरियाई सैनिकों ने हुम्स के 45 किलोमीटर पूर्वी उपनगरीय भाग में स्थित कई इलाक़ों को आज़ाद करा लिया है। 

सीरियाई टीवी चैनल अलअख़बारिया की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, सीरियाई सैनिकों ने तारातुल अलब, शारह दहलून और बेअर दहलून इलाक़ों को आज़ाद करा लिया है। ये इलाक़े पश्चिमी सीरिया के हुम्स शहर के पूर्वी उपनगरीय भाग में स्थित अलअलयानिया गांव के पूर्वोत्तर में स्थित हैं। सीरियाई सैनिकों की इस कार्यवाही के दौरान दाइश के दसियों आतंकी ढेर हुए और उनके कुछ सैन्य उपकरण भी तबाह हुए। 
लंदन स्थित कथित मानवाधिकार संगठन सीरियन ऑब्ज़र्वेट्री फ़ॉर ह्यूमन राइट्स ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा है कि सीरिया डेमोक्रेटिक फ़ोर्स ने रक़्क़ा के पूर्वी भाग में स्थित अलमशलब इलाक़े में दूसरा हमला शुरु किया और मंगलवार की सुबह पूर्वी रक़्क़ा में स्थित एक सैन्य छावनी पर धावा बोला। 
इस बीच एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को दक्षिणी सीरिया के दरआ में स्थित ज़ाहिया इलाक़े में सशस्त्र गुटों ने कई घरों को मॉर्टर गोलों से निशाना बनाया, जिसमें 1 मासूम बच्चा हताहत और 4 अन्य घायल हुए। इस हमले में लोगों के घरों को काफ़ी नुक़सान पहुंचा। 
सामाचारिक सूत्रों ने बताया कि सशस्त्र आतंकियों ने सोमवार की रात पूर्वी दरआ के अन्नईमा इलाक़े में बिजली घर पर 2 मॉर्टर गोले मारे, जिसमें 3 आम नागरिक हताहत हुए और बिजली की आपूर्ति बाधित हुयी। 
सोमवार को ही दरआ शहर के अलकाशिफ़ मोहल्ले पर आतंकियों ने मॉर्टर से हमला किया, जिसमें 2 औरतों और 1 नवजात शिशु सहित कम से कम 11 आम नागरिक घायल हुए। (MAQ/N)