सीरिया, इदलिब के हथियार बंद लोगों को मिला अंतिम अवसर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i43208-सीरिया_इदलिब_के_हथियार_बंद_लोगों_को_मिला_अंतिम_अवसर
सीरिया की वायु सेना ने इदलिब प्रांत में पंफ़्लेट गिरा कर सशस्त्र लोगों से आत्मसमर्पण करने की अपील की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०६, २०१७ १९:४६ Asia/Kolkata
  • सीरिया, इदलिब के हथियार बंद लोगों को मिला अंतिम अवसर

सीरिया की वायु सेना ने इदलिब प्रांत में पंफ़्लेट गिरा कर सशस्त्र लोगों से आत्मसमर्पण करने की अपील की है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के सरकारी मीडिया ने घोषणा की है कि मंगलवार की सुबह यह पंफ़्लेट इदलिब शहर में मौजूद सशस्त्र लोगों के लिए गिराए गये हैं। इस सूचना का शीर्षक है अपनी संतानों को देश का निमंत्रण। इस सूचना में उन युवाओं से जिन्होंने हथियार उठा रखे हैं, अपील की गयी है कि सीरिया का संकट समाप्त होने वाला है और विभिन्न क्षेत्रों में सेना की सफलताएं, इस बात की पुष्टि करती हैं।

दूसरी ओर इदलिब शहर के पूर्वी क्षेत्र के तल तौक़ान इलाक़े में सीरिया में सक्रिय दो आतंकवादी गुटों तहरीरुश्शाम और उसूदुल इस्लाम एक दूसरे से भिड़ गये हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि तहरीरुश्शाम आतंकवादी गुट ने उसूदुल इस्लाम नामक आतंकवादी गुट के ठिकाने पर हमला करके एक आतंकवादी को मौत के घाट उतार दिया जबकि उसूदुल इस्लाम आतंकवादी संगठन ने तहरीरुश्शाम आतंकवादी गुट के कई आतंकियों को बंदी बना लिया और इस गुट की कई गाड़ियों को अपने नियंत्रण में ले लिया।  

इसी प्रकार आतंकवादी संगठन उमूद हवरान ने दरआ और उसके आसपास के क्षेत्रों में सीरिया की सेना और स्वयं सेवी बलों से मुक़ाबले के लिए अपने लड़ाकों से पूर्ण रूप से तैयार रहने की अपील की है। (AK)