क़तर के समर्थकों को मिलेगी सज़ाः यूएई
संयुक्त अरब इमारात ने घोषणा की है कि क़तर का समर्थन करने वालों को दंडित किया जाएगा।
अलक़ुद्सुल अरबी समाचारपत्र के अनुसार संयुक्त अरब इमारात के अटार्नी जनरल ने घोषणा की है कि क़तर के समर्थन करने वाले को 15 साल तक की सज़ा हो सकती। हम्द सैफ़ अश्शामी ने कहा है कि जो भी क़तर का किसी ही प्रकार से समर्थन करेगा या उसके प्रति सहानुभूति दर्शाएगा उसको तीन साल से लेकर 15 साल तक की सज़ाो हो सकती है। उन्होंने कहा कि एेसे लोगों पर पांच लाख दिरहम तक का जुर्माना हो सकता है।
संयुक्त अरब इमारात के अटार्नी जनरल ने कहा कि क़तर से संबन्ध विच्छेद करने का जो निर्णय लिया गया है वह अरब देशों के विरुद्ध क़तर की शत्रुतापूर्ण नीतियां हैं।
उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब, मिस्र,बहरैन और संयुक्त अरब इमारात ने यह तर्क देते हुए कि दोहा, हमास और मुस्लिम ब्रदर्रहुट का समर्थन कर रहा है क़तर से कूटनीतिक संबन्ध विच्छेद कर लिए।