ईरान दुनिया की 7 प्रमुख पुनर्योजी या रिजनरेटिव चिकित्सा शक्तियों में शामिल
पार्स टुडे – ईरान ने स्टेम सेल और बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में व्यापक निवेश के साथ चिकित्सा विज्ञान में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है और इस क्षेत्र की दुनिया की सात प्रमुख शक्तियों में शामिल हो गया है।
पुनर्योजी या रिजनरेटिव चिकित्सा चिकित्सा का एक आधुनिक क्षेत्र है जिसमें स्टेम सेल, ऊतक इंजीनियरिंग और बायोटेक्नोलॉजी तकनीकों का उपयोग कर शरीर के क्षतिग्रस्त ऊतकों और अंगों की मरम्मत या पुनःस्थापना की जाती है।
ईरानी विशेषज्ञों ने हाल के वर्षों में कई क्लिनिकल प्रक्रियाओं में सफलता हासिल की है, जैसे रीढ़ की हड्डी के घाव, हृदय रोग, गंभीर जलने की चोटें और कुछ रक्त संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए स्टेम सेल आधारित उपचार। इसके अलावा, देश में नाल का खून व कॉर्ड ब्लड संग्रह और स्टेम सेल बैंकिंग के क्षेत्र में भी व्यापक सेवाएं विकसित की गई हैं।
वैज्ञानिक उन्नति, विशेषज्ञ मानव संसाधन का प्रशिक्षण और अनुसंधान केंद्रों तथा उपचार संस्थानों के बीच सहयोग ने ईरान को इस क्षेत्र में अग्रणी देश बना दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि बुनियादी और अनुप्रयुक्त अनुसंधान में निरंतर समर्थन ईरान की स्थिति को और मजबूत कर सकता है।
एक ईरानी महिला शोधकर्ता
पार्स टुडे – ईरान ने 6 नए उन्नत स्टेम सेल उत्पादों (ATMP) के लिए अनुमतियाँ प्राप्त कर दुनिया में पुनर्योजी व रिजनरेटिव चिकित्सा में अपनी रैंकिंग को बारहवें स्थान से सातवें स्थान तक बढ़ा लिया।
ईरान की बायोमेडिकल और स्टेम सेल विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी समिति ने बताया कि यह उपलब्धि पांच पायदान की छलांग के साथ हासिल की गई है। पार्स टुडे के अनुसार यह सफलता नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और इस क्षेत्र में सक्रिय ईरानी ज्ञान-आधारित कंपनियों के लक्षित समर्थन का परिणाम है।
ये उत्पाद मुख्य रूप से स्टेम सेल थेरेपी, ऊतक इंजीनियरिंग और कार्डियो-सेल थेरपी के क्षेत्रों में हैं और वेटिलिगो अर्थात सफेद दाग, जीवीएचडी, मस्तिष्क पक्षाघात, जलने की चोटें, मधुमेह के घाव, गठिया और ल्यूकेमिया जैसी महत्वपूर्ण चिकित्सा जरूरतों को पूरा करते हैं। इनमें से कुछ उत्पाद सीमा-तकनीकी फ्रंटियर टेक्नोलॉजी के हैं और निर्यात क्षमता भी रखते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रवृत्ति के निरंतर जारी रहने से ईरान क्षेत्रीय पुनर्योजी चिकित्सा का एक प्रमुख केंद्र बन सकता है और उन्नत उपचारों के विकास तथा ज्ञान-आधारित उत्पादों के निर्यात के रास्ते को आसान बना सकता है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, विश्व में कुल 148 ATMP उत्पाद अनुमोदित हैं जिनमें से 7 उत्पाद ईरान के हैं। यह दर्शाता है कि ईरान इस उन्नत चिकित्सा क्षेत्र में सक्रिय और प्रभावशाली भूमिका निभा रहा है।
महत्वपूर्ण बात यह है कि वर्ष 1402 तक केवल एक उत्पाद मौजूद था और उस वर्ष से अब तक ईरान में 6 नए उन्नत ATMP उत्पाद विकसित किए गए हैं।
इन सफलताओं के साथ-साथ अनुसंधान और उत्पादन आधार का विकास राष्ट्रीय निगरानी प्रणाली की स्थापना, फार्मास्यूटिकल और स्वास्थ्य मंत्रालय के सहयोग से विनियामक प्रक्रियाओं को सरल बनाना और विशेषज्ञ फंड और CVC जैसी नई वित्तीय साधनों की योजना, इन उत्पादों के उत्पादन, व्यावसायीकरण और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार के विकास का अवसर प्रदान कर रहे हैं। mm