13 अंतरराष्ट्रीय नैनो मानकों का पंजीकरण, ईरान दुनिया का चौथा सक्रिय देश
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i143062-13_अंतरराष्ट्रीय_नैनो_मानकों_का_पंजीकरण_ईरान_दुनिया_का_चौथा_सक्रिय_देश
पार्स टुडे – ईरान ने 13 अंतरराष्ट्रीय नैनो मानकों का पंजीकरण कर मानक-निर्माण के क्षेत्र में विश्व में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
(last modified 2026-02-16T11:50:52+00:00 )
Feb १६, २०२६ १७:१९ Asia/Kolkata
  • 13 अंतरराष्ट्रीय नैनो मानकों का पंजीकरण, ईरान दुनिया का चौथा सक्रिय देश

पार्स टुडे – ईरान ने 13 अंतरराष्ट्रीय नैनो मानकों का पंजीकरण कर मानक-निर्माण के क्षेत्र में विश्व में चौथा स्थान प्राप्त किया है।

पार्स टुडे की इसना के हवाले से रिपोर्ट के अनुसार, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था के लिए राष्ट्रपति के वैज्ञानिक उपाध्यक्ष के अंतर्गत नैनो और माइक्रो प्रौद्योगिकी विकास मुख्यालय के सचिव इमाद अहमदवंद ने घोषणा की कि ईरान अब तक नैनो प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 13 अंतरराष्ट्रीय मानक दर्ज करा चुका है और संयुक्त राज्य अमेरिका, दक्षिण कोरिया और चीन के बाद विश्व में चौथे स्थान पर है। उन्होंने मानकीकरण के महत्व की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय व्यापार को सुगम बनाने, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को बढ़ावा देने और उत्पादों की गुणवत्ता व सुरक्षा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

 

रिपोर्ट के अनुसार ईरान द्वारा पंजीकृत मानक नैनो प्रौद्योगिकी के व्यापक क्षेत्रों को कवर करते हैं जिनमें नैनो पदार्थों के वर्गीकरण की कार्यप्रणाली, “चांदी के नैनोकणों के बैक्टीरिया पर प्रभाव की परीक्षण विधि” “नैनो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की शब्दावली और सूचकांक” तथा “जलीय वातावरण में नैनो पदार्थों की विषाक्तता के मूल्यांकन की विधि” शामिल हैं। इसके अतिरिक्त “स्तरित मिट्टी आधारित नैनो पदार्थों के विनिर्देश” “खाद्य पैकेजिंग में नैनोकॉम्पोजिट पॉलिमर फिल्में” और “प्रोटीन संरचना पर नैनो पदार्थों के प्रभाव के परीक्षण प्रोटोकॉल” भी तैयार किए गए हैं।

 

अन्य महत्वपूर्ण मानकों में नैनो वस्त्रों की एंटी-माइक्रोबियल क्षमता का मूल्यांकन” “जीवित कोशिकाओं में नैनो पदार्थों की विषाक्तता मापने की विधि” “वस्त्रों और कोटिंग्स में अत्यधिक जल-विकर्षक गुणों का मापन” तथा “मास्क से मुक्त होने वाले नैनोकणों की पहचान की विधि” शामिल हैं। ये सभी मानक अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) के ढांचे के अंतर्गत तैयार किए गए हैं और अहमदवंद के अनुसार इन्होंने नैनो प्रौद्योगिकी के वैश्विक विकास और विनियमन में ईरान की स्थिति को मजबूत किया है। mm