बश्शार असद बिना सुरक्षा के रमज़ान की प्रदर्शनी में पहुंचे + वीडियो
Jun ०९, २०१७ १६:२० Asia/Kolkata
सीरिया के राष्ट्रपति ने बिना प्रोटोकोल और सुरक्षा व्यवस्था के राजधानी दमिश्क़ में रमज़ान के अवसर पर लगने वाली एक प्रदर्शनी में पहुंच कर सभी को हैरान कर दिया।
बश्शार असद सीरिया की बनी हुई वस्तुओं की रमज़ान में लगने वाली प्रदर्शनी में अचानक ही अकेले पहुंच गए और लोगों से बात करने लगे। उन्होंने प्रदर्शनी में विभिन्न स्टाॅलों का निरीक्षण भी किया। प्रदर्शनी में मौजूद लोग, राष्ट्रपति को अपने बीच देख कर बहुत ख़ुश हुए। लोगों ने उनसे हाथ मिलाए और उनके साथ सेल्फ़ी खींची। बश्शार असद इससे पहले दमिश्क़ और होम्स की कई मस्जिदों में और आतंकियों के हाथों मारे जाने वाले लोगों के परिजनों के घर भी जा चुके हैं। (HN)
टैग्स