सीरिया में मिला आतंकवादियों का बम बनाने का कारख़ाना
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i43478-सीरिया_में_मिला_आतंकवादियों_का_बम_बनाने_का_कारख़ाना
सीरिया के सैनिकों ने इस देश के पश्चिम में आतंकवादियों के एेसे कारख़ाने का पता लगा लिया है जिसमें विस्फोटक पदार्थ बनाए जाते थे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ११, २०१७ १०:३७ Asia/Kolkata
  • सीरिया में मिला आतंकवादियों का बम बनाने का कारख़ाना

सीरिया के सैनिकों ने इस देश के पश्चिम में आतंकवादियों के एेसे कारख़ाने का पता लगा लिया है जिसमें विस्फोटक पदार्थ बनाए जाते थे।

आतंकवादियों का यह कारख़ाना होम्स प्रांत के अलवअर क्षेत्र में मिला है।  सीरिया के सैनिकों का कहना है कि इस कारख़ाने में बम, मिज़ाइल, आत्मघाती हमला करने के लिए बेल्ट और अन्य विस्फोटक पदार्थ बनाए जाते थे। इसी बीच सीरिया के सुरक्षाबलों ने इसी क्षेत्र में 70 मीटर लंबी एक सुरंग का पता लगाया है जहांं से आतंकवादियों के स्नाइपर, छिपकर लोगों को मारा करते थे।

दूसरी ओर यह समाचार मिला है कि सीरिया के सैनिकों ने दो आतंकी सरग़नाओं को ढ़ेर कर दिया।  इस बात की पुष्टि आतंकवादी गुटों ने भी की है।