मस्जिदुल अक़्सा को इस्राईली सैनिकों ने अपने घेरे में लिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i43510-मस्जिदुल_अक़्सा_को_इस्राईली_सैनिकों_ने_अपने_घेरे_में_लिया
ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने मस्जिदुल अक़्सा के मुख्य द्वार को बंद करके पूरी तरह मस्जिद को अपने घेरे में ले लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ११, २०१७ १६:१५ Asia/Kolkata
  • मस्जिदुल अक़्सा को इस्राईली सैनिकों ने अपने घेरे में लिया

ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने मस्जिदुल अक़्सा के मुख्य द्वार को बंद करके पूरी तरह मस्जिद को अपने घेरे में ले लिया है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार मस्जिदुल अक़्सा के वक़्फ विभाग ने घोषणा की है कि ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने मस्जिद में मौजूद नमाज़ियों को ज़बरदस्ती मस्जिद से बाहर निकाल कर मस्जिद को अपने घेरे में ले लिया है और जो लोग मस्जिद से बाहर नहीं निकले उनको अब मस्जिद से बाहर आने की भी अनुमति नहीं दे रहे हैं।

दूसरी ओर इस्राईली सैनिकों ने दावा किया है कि कुछ फ़िलीस्तीनी युवकों ने मस्जिदुल अक़्सा पर धावा बोलने वाले चरपंथी यहूदियों पर पत्थरों से हमला कर दिया था जिसके कारण कई कट्टरपंथी यहूदी घायल हो गए हैं। ज़ायोनी सैनिकों का कहना है कि अब जबतक हमला करने वाले फ़िलिस्तीनी युवकों को गिरफ़्तार नहीं कर लिया जाता तबतक मस्जिदुल अक़्सा का दरवाज़ा नहीं खुलेगा।

उल्लेखनीय है कि मस्जिदुल अक़्सा जो पूरी दुनियाभर के मुसलमानों का प्रतीक है, आए दिन ज़ायोनी सैनिकों और चरमपंथी यहूदियों के हमलों का निशाना बनाती रहती है। इस्राईली सैनिकों और कट्टरपंथी यहूदियों द्वारा मस्जिदुल अक़्सा पर हमलों का उद्देश्य इस पवित्र स्थल से धार्मिक पहचान को पूरी तरह समाप्त करके यहूदी निशानियों को स्थापित करना है। (RZ)