दूतावास बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित नहीं होने देंगेः रूस
रूस ने अपने दूतावास के बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित किये जाने का फिर कड़ाई से विरोध किया है।
मध्यपूर्व के मामलों में रूस के राष्ट्रपति के प्रतिनिधि ने रूसी दूतावास को बैतुल मुक़द्दस ले जाने की इस्राईल की मांग को पुनः ठुकरा दिया है।
मीख़ाईल बोगदानेफ़ ने अमरीकी दूतावास के बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित करने के प्रति चेतावनी देते हुए कहा है कि इसके बहुत गंभीर दुष्परिणाम सामने आएंगे। ज्ञात रहे कि इस्राईल की लिकुड पार्टी के कार्यालय के प्रमुख ने तेलअवीव में रूसी राजदूत एलेक्ज़ेंडर शीन से रूसी दूतावास को तेलअवीव से बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित करने का पुनः अनुरोध किया था जिसको उन्होंने तत्काल नकार दिया। इससे पहले भी ज़ायोनी शासन, रूस से इसी प्रकार का अनुरोध कर चुका है।
उल्लेखनीय है कि सन 1995 में अमरीकी कांग्रेस में इस देश के दूतावास को बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित किये जाने का प्रस्ताव पारित हो गया था। उस समय से अमरीकी राष्ट्रपति हर छह महीने पर इस प्रस्ताव को पारित तो कर देता है किंतु व्यवहारिक रूप में कुछ नहीं हो पा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनावी अभियान के दौरान वादा किया था कि वाइट हाउस पहुंचते ही अमरीकी दूतावास को तेलअवीव से बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित करवाऊंगा।