सीरिया, हुम्स के आर्क क्षेत्र पर सेना का नियंत्रण
सीरिया की सेना ने हुम्स प्रांत के पूरब में अपनी प्रगति जारी रखते हुए आर्क नामक क्षेत्र को आतंकवादियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने बादिया क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित करने के बाद हुम्स प्रांत में आतंकवादी गुट दाइश के संपर्क मार्ग को काट दिया है। सेना की इस कार्यवाही में दर्जनों आतंकवादी मारे गये और कई अन्य घायल हो गये।
सीरिया की सेना रविवार को हुम्स प्रांत के तदमुर शहर के पूर्वोत्तरी आर्क नामक गैस फ़ील्ड के आसपास की पहाड़ियों और छावनियों को आतंकवादी गुट दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया था। सीरिया की सेना ने घोषणा की थी कि पूर्वी हुम्स में दाइश को समाप्त करने का मुख्य कारण, दैरिज़्ज़ूर की ओर से सेना भेजना है।
दैरिज़्ज़ूर इराक़ से लगी सीमा पर तथा फ़ुरात नदी के किनारे स्थित है और वर्ष 2014 से दाइश के आतंकियों ने इसका परिवेष्टन कर रखा है। सीरिया की सरकार इस क्षेत्र के निवासियों को हवाई रास्ते से पैकेट द्वारा खाद्य पदार्थ पहुंचाती है। (AK)