तुर्की ने भी माना ईरान का लोहा
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने ईरान को मध्यपूर्व के क्षेत्र का प्रभावी और महत्वपूर्ण देश बताया है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने शुक्रवार को पुर्तग़ाल के आरटीपी टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि क्षेत्रीय संकट को ईरान के बिना हल नहीं किया जा सकता।
उन्होंने इस प्रश्न के उत्तर में कि क्या आपके क्षेत्र में ईरान की उपस्थिति के बिना सीरिया और इराक़ संकट को हल किया जा सकता है? कहा कि स्वाभाविक सी बात है कि ईरान की उपस्थिति के बिना संकटों का समाधान नहीं किया जा सकता बल्कि क्षेत्रीय संकटों के समाधान में ईरान की उपस्थिति बहुत ही लाभदायक है।
तुर्क राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान की उपस्थिति से ही सीरिया और इराक़ के संकटों का समाधान हो सकता है।
रजब तैयब अर्दोग़ान ने इसी प्रकार कुछ मामलों में ईरान और तुर्की के बीच पाए जाने वाले मतभेदों की ओर संकेत केरते हुए कहा कि उनका मानना है कि तेहरान और अंकारा वार्ता द्वारा मतभेदों को हल कर सकते हैं और और क्षेत्रीय संकटों के समाधान के लिए कोई मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। (AK)