अबू बक्र अलबग़दादी की मौत के स्थल की पहली तस्वीर जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i43850-अबू_बक्र_अलबग़दादी_की_मौत_के_स्थल_की_पहली_तस्वीर_जारी
रूस के रक्षा मंत्रालय ने दाइश के सरग़ना अबू बक्र अलबग़दादी के मारे जाने के स्थान की एक तस्वीर जारी की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १७, २०१७ १२:०५ Asia/Kolkata
  • अबू बक्र अलबग़दादी की मौत के स्थल की पहली तस्वीर जारी

रूस के रक्षा मंत्रालय ने दाइश के सरग़ना अबू बक्र अलबग़दादी के मारे जाने के स्थान की एक तस्वीर जारी की है।

रूस का दावा है कि सीरिया में दाइश का गढ़ माने जाने वाले रक़्का शहर में रूस के युद्धक विमानों के हमले के एक दिन बाद यह तस्वीर ली गई है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने रक़्क़ा में बग़दादी के ठिकाने की एक दूसरी तस्वीर भी जारी की है, जो 13 मई को अर्थात हमले से दो हफ़्ते पहले ली गई थी।

इन दोनों तस्वीरों की तुलना से पता चलता है कि 28 मई की सुबह किए गए हमलों में उस क्षेत्र में स्थित 4 घर ध्वस्त हो गए हैं, लेकिन पड़ोस में स्थित एक मस्जिद समेत अन्य घरों को कोई नुक़सान नहीं पहुंचा है।

रूस के रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक बयान के मुताबिक़, बग़दादी के ठिकाने पर यह हमला आधी रात को 12 बजकर 35 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक किया गया।

रक्क़ा में बग़दादी के ठिकाने पर रूसी युद्धक विमानों के हमले में दाइश के 30 कमांडर और उनके 300 अंगरक्षक मारे गए हैं। msm