मध्यपूर्व में तानाशाहों का समर्थन, वाइट हाउस की नीतिः चाम्सकी
Jun १७, २०१७ १२:२८ Asia/Kolkata
अमरीका के जानेमाने विचारक नाॅम चाॅम्सकी का कहना है कि मध्यपूर्व के बारे में वाइट हाउस की विदेश नीति, इस श्रेत्र के तानाशाहों के समर्थन पर आधारित है।
प्रोफ़ेसर नाॅम चाॅम्सकी ने शनिवार को मेहर न्यूज़ एजेन्सी से बात करते हुए कहा कि वाइट हाउस की विदेश नीति यह है कि मध्यपूर्व में सऊदी अरब और इस जैसी तानाशाही व्यवस्थाओं का समर्थन किया जाए। उन्होंने कहा कि वाइट हाउस की ईरानी विरोधी नीति अभी भी जारी है और इसे समाप्त नहीं किया गया है। चाॅम्सकी ने कहा कि इसका मुख्य कारण यह है कि वाशिंग्टन, स्वतंत्र देशों के विरुद्ध है।
इस विश्व विख्यात अमरीकी विचारक के अनुसार ईरान के विरुद्ध लगाए गए नए प्रतिबंध पश्चिम और अमरीका के हित में हैं।
टैग्स