तुर्की पर लगाए जाएं कड़े प्रतिबंधः मिस्र
Jun १७, २०१७ १९:०६ Asia/Kolkata
मिस्र के राष्ट्रपति ने मांग की है कि तुर्की पर भी क़तर की भांति प्रतिबंध लगाए जाएं।
ब्रिटेन की एक वेबसाइट "मिडिल ईस्ट मानिटर" के अनुसार अब्दुल फ़त्ताह अस्सीसी ने तुर्की के विरुद्ध प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है।
मिस्र के राष्ट्रपति ने कहा है कि यदि तुर्की, क़तर और मुस्लिम ब्रदरहुड का समर्थन करना नहीं छोड़ता तो उसके विरुद्ध कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएं। अब्दुल फ़त्ताह अस्सीसी ने यह बात बहरैन के शासक हम्द बिन ईसा आले ख़लीफ़ा के साथ भेंट में कही।
इससे पहले गुरूवार को यूनान के विदेशमंत्री "निकोलस काटज़ियास" ने क़ाहिरा में यूनानी दूतावास की ओर से जारी एक बयान में कहा था कि क़तर की ही भांति एक अन्य देश का हाल होने वाला है।
टैग्स