तुर्की के सैनिक पहुंचे क़तर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i43956-तुर्की_के_सैनिक_पहुंचे_क़तर
तुर्की ने अपने सैनिकों की पहली खेप क़तर भेज दी है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun १९, २०१७ ०८:४५ Asia/Kolkata
  • तुर्की के सैनिक पहुंचे क़तर

तुर्की ने अपने सैनिकों की पहली खेप क़तर भेज दी है।

क़तर ने इस बात की पुष्टि की है कि तुर्की के सैनिक राजधानी दोहा पहुंच चुके हैं।  क़तर की सरकार का कहना है कि क़तर और तुर्की के बीच समझौते के आधार पर यह सैनिक तुर्की से क़तर पहुंचे हैं।

इर्ना के अनुसार तुर्की की थलसेना के यह सैनिक, दोहा में स्थित "तारिक़ बिन ज़्याद" नामक सैन्य छावनी चले गए हैं जहां पर उन्होंने सैन्य अभ्यास आरंभ कर दिया है।  तुर्की के अपने सैनिकों के साथ टैंक और हथियार भी क़तर भेजे हैं।

उल्लेखनीय है कि तुर्की के सैनिक एेसी स्थिति में क़तर में पहुंचे हैं कि जब अमरीकी दबाव के कारण सऊदी अरब, संयुक्त अरब इमारात, मिस्र और बहरैन से क़तर से अपने कूटनैतिक संबन्ध तोड़ लिए हैं।