क़तरवालों को हम अपना समझते हैं-बहरैन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i43960-क़तरवालों_को_हम_अपना_समझते_हैं_बहरैन
बहरैन के विदेशमंत्री ने कहा है कि हम क़तर के नहीं बल्कि उसकी नीतियों के विरुद्ध हैं। उन्होंने कहा कि क़तर वाले तो हमारे अपने हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun १९, २०१७ १२:२८ Asia/Kolkata
  • क़तरवालों को हम अपना समझते हैं-बहरैन

बहरैन के विदेशमंत्री ने कहा है कि हम क़तर के नहीं बल्कि उसकी नीतियों के विरुद्ध हैं। उन्होंने कहा कि क़तर वाले तो हमारे अपने हैं।

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार शेख ख़ालिद बिन अहमद आले ख़लीफ़ा ने कहा है कि क़तर के लोगों को हम अपना समझते हैं और हम उनके विरोधी नहीं हैं।  अपने ट्वीटर अकाउन्ट पर बहरैन के विदेशमंत्री ने लिखा है कि क़तरवाले लोग तो हमारे अपने हैं।  उन्होंने कहा कि फ़ार्स की खाड़ी के कुछ देशों ने क़तर के लोगों को निशाना नहीं बनाया है बल्कि हमारा लक्ष्य क़तर की नीतियां हैं।

बहरैन के विदेशमंत्री ने कहा कि मुख्य समस्या, क़तर की नीतियां हैं।  उन्होंने कहा कि क़तर छिपकर बहुत से काम करता रहता है और साथ ही हर रोज़ रंग बदतला जा रहा है।  उन्होंने कहा कि क़तर की बहुत सी एेसी नीतियां हैं जिन्हें हम पसंद नहीं करते और इसीलिए हमने उससे अपने संबन्ध तोड़ लिए।