सीरिया, रस्साफ़ा शहर पर सेना का नियंत्रण
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i44010-सीरिया_रस्साफ़ा_शहर_पर_सेना_का_नियंत्रण
सीरिया की सशस्त्र सेना ने दक्षिणी रक़्क़ा के रस्साफ़ा शहर को तकफ़ीरी आतंकवादियों के निंयत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १९, २०१७ १९:३३ Asia/Kolkata
  • सीरिया, रस्साफ़ा शहर पर सेना का नियंत्रण

सीरिया की सशस्त्र सेना ने दक्षिणी रक़्क़ा के रस्साफ़ा शहर को तकफ़ीरी आतंकवादियों के निंयत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के मीडिया सूत्रों ने सोमवार को सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया है कि सीरिया की सेना और सुरक्षा बलों ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश से संघर्ष जारी रखते हुए रस्साफ़ा और रजमुलहुर्रा शहरों को स्वतंत्र कराने के अतिरिक्त दक्षिणी रक़्क़ा के कई अन्य क्षेत्रों को स्वतंत्र करा लिया है।

सीरिया की सेना ने इससे पहले शुक्रवार को घोषणा की थी कि असरिया- रस्साफ़ा- रक़्क़ा राजमार्ग को स्वतंत्र करा लिया गया हे।

इसी बीच पूर्वी ग़ोता में मौजूद सशस्त्र आतंकियों ने सोमवार को दमिश्क़ और उसके आसपास के क्षेत्रों और मोहल्लो पर 15 मार्टर गोले फ़ायर किए जिसके दौरान एक मार्टर गोला दुख़्ख़ानिया क्षेत्र में गिरा जिसमें एक नागरिक हताहत और पांच अन्य घायल हो गये।

सीरिया की राजधानी पूर्वी क्षेत्र में भी आतंकियों ने कई मोहल्लों पर मार्टर गोले बरसाए हैं जिनसे बहुत अधिक हानि हुई है। (AK)