हमने फ़िलिस्तीन का साथ नहीं छोड़ाः सीरिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i44132-हमने_फ़िलिस्तीन_का_साथ_नहीं_छोड़ाः_सीरिया
सीरिया का कहना है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों के बावजूद हमने फ़िलिस्तीन का साथ नहीं छोड़ा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २१, २०१७ १४:१८ Asia/Kolkata
  • हमने फ़िलिस्तीन का साथ नहीं छोड़ाः सीरिया

सीरिया का कहना है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों के बावजूद हमने फ़िलिस्तीन का साथ नहीं छोड़ा।

सीरिया के राष्ट्रपति की सलाहकार ने कहा है कि सीरिया संकट के आरंभ से ही ज़ायोनी शासन इस प्रयास में रहा है कि फ़िलिस्तीन के मामले में मुसलमानों के बीच मतभेद फैलाए जाएं।  उन्होंने कहा कि सीरिया ने भी आरंभ से ही ज़ायोनी शासन की इस नीति का डटकर मुक़ाबला किया।

बुसैना शाबान ने कहा कि इस्लामी राष्ट्रों की विजय का महत्वपूर्ण कारक प्रतिरोध है।  उन्होंने कहा कि सीरिया ने फ़िलिस्तीन के मामले में अबतब ज़ायोनी शासन का मुक़ाबला किया है और कभी भी वह फ़िलिस्तीन के समर्थन की अपनी नीति से पीछे नहीं हटा है।  उन्होंने कहा कि शत्रु का सबसे ख़तरनाक हथकण्डा, मुसलमानों को आपस में लड़ाना है।

दमिश्क़ में एक कांफ़्रेंस को संबोधित करते हुए सीरिया के राष्ट्रपति की सलाहकार ने कहा कि शत्रुओं ने सीरिया के विरुद्ध हर प्रकार के षडयंत्र अपनाए और उन्हें इस बात की कोई उम्मीद नहीं थी कि ईरान, हिज़बुल्लाह और रूस इतनी दृढ़ता से डट जाएंगे जिससे उसे विफलता का मुंह देखना पड़ेगा।