सीरिया में दर्जनों आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i4420-स_र_य_म_दर_जन_आत_क_ढ_र
सीरिया पश्चिमोत्तरी भाग में सेना की कार्यवाही में दर्जनों आतंकी मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar १०, २०१६ २०:३२ Asia/Kolkata
  • सीरिया में दर्जनों आतंकी ढेर

सीरिया पश्चिमोत्तरी भाग में सेना की कार्यवाही में दर्जनों आतंकी मारे गए हैं।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना ने बताया है कि उत्तरी हलब के निकट सेना ने आतंकी गुट नुस्रा फ़्रंट से हुई झड़प में इस गुट के 70 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। इस कार्यवाही में आतंकियों की कई सैन्य गाड़ियां भी ध्वस्त हो गईं।

सीरिया की सेना और स्वयं सेवी बलों ने इसी प्रकार हलब के निकट स्थित ख़नासिर काॅलोनी के पूर्वोत्तर में स्थित दो गांवों का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। दूसरी ओर स्वयं सेवी बलों ने दो अन्य गांवों से आतंकियों को खदेड़ दिया और उसे अपने क़ब्ज़े में ले लिया। ज्ञात रहे कि सीरिया में पांच साल से अमरीका व क्षेत्र के कुछ अरब देशों के समर्थन से आतंकियों ने ढाई लाख से अधिक लोगों की हत्या की है। (HN)