इस्राईली युद्धक विमानों ने फिर सीरिया पर हमला किया
इस्राईली संचार माध्यमों ने जायोनी युद्धक विमानों के हमलों का औचित्य दर्शाते हुए कहा कि सीरिया की ओर से कई मार्टर गोलों के फायर किये जाने के बाद यह हमला किया गया।
प्राप्त समाचार हालिया महीनों में सीरिया पर जायोनी शासन के हमलों में वृद्धि के सूचक हैं। इस्राईली युद्धक विमानों ने अपनी नवीनतम कार्यवाही में सीरिया के क़ुनैरा प्रांत में इस देश के सैनिक ठिकाने को लक्ष्य बनाया।
सीरियाई सैनिकों और आतंकवादी गुट जिब्हतुन्न्रा के तत्वों के बीच शनिवार को भारी लड़ाई के बाद इस्राईली युद्धक विमानों ने आतंकवादी गुटों व तत्वों को पराजित होने से रोकने के लक्ष्य से सीरियाई सेना के ठिकानों पर हमला किया जबकि इस्राईली संचार माध्यमों ने जायोनी युद्धक विमानों के हमलों का औचित्य दर्शाते हुए कहा कि सीरिया की ओर से कई मार्टर गोलों के फायर किये जाने के बाद यह हमला किया गया।
साथ ही यह हमला ऐसी स्थिति में हुआ है जब सीरिया के कुनैतरा प्रांत में आतंकवादी तत्वों ने अपनी आपराधिक कार्यवाहियों में वृद्धि कर दी है।
इस क्षेत्र में इस्राईली युद्धक विमानों का हमला इस बात का सूचक है कि जायोनी शासन और आतंकवादी तत्व सीरिया में अपने लक्ष्यों को साधने के लिए विस्तृत पैमाने पर एक दूसरे से सहयोग कर रहे हैं।
क्षेत्र में जिस आतंकवाद का समर्थन पश्चिम कर रहा है उसने सबसे अधिक सीरिया की जनता को लक्ष्य बना रखा है। सीरिया के खिलाफ षडयंत्र रचने वाले सीरिया के लोगों को गृहयुद्ध में व्यस्त करके, इस देश को कमज़ोर करके और क्षेत्र पर इस्राईल के पूर्ण वर्चस्व के बाद नये मध्यपूर्व का मानचित्र तैयार करने की चेष्टा में है।
इस संबंध में लेबनान के एक राजनीतिक विश्लेषक वलीद मोहम्मद अली कहते हैं” क्षेत्र के देशों के विभाजन के लिए तकफीरी आतंकवादी गुट अमेरिकी हथकंडे हैं।
उन्होंने एक साक्षात्कार में सीरिया में आतंकवादी गुट दाइश और जायोनी शासन के मध्य संबंधों के बारे में कहा” जो आतंकवादी सीरिया में घायल होते हैं उन्हें उपचार के लिए इस्राईल स्थानांतरित किया जाता है और इन गुटों के प्रति इस्राईल का लाजेस्टिक समर्थन जारी है और सीरियाई विरोधियों की इस्राईली अधिकारियों से कई बार भेंट भी हो चुकी है।
बहरहाल आतंकवादियों के अपराधों और जायोनी शासन के हमलों को रोकवाने में राष्ट्रसंघ की ढ़िलाई इस बात का कारण बनी है कि सीरिया यथावत आतंकवादी गुटों की मानवता विरोधी कार्यवाहियों और जायोनी शासन के हमलों का लक्ष्य बना रहे। MM