वायरल वीडियो, महिला स्नाइपर की दाइश से आमने सामने की जंग
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i44524-वायरल_वीडियो_महिला_स्नाइपर_की_दाइश_से_आमने_सामने_की_जंग
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें सीरिया की एक स्नाइपर महिला और दाइश के स्नाइपर के बीच आमने सामने का युद्ध हो रहा है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jun २८, २०१७ १३:५१ Asia/Kolkata
  • वायरल वीडियो, महिला स्नाइपर की दाइश से आमने सामने की जंग

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें सीरिया की एक स्नाइपर महिला और दाइश के स्नाइपर के बीच आमने सामने का युद्ध हो रहा है।

यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें एक महिला लड़ाका की दाइश के आतंकी से झड़प दिखाया गया है। एक कुर्द महिला स्नाइपर के सिर के पास से दाइश द्वारा फ़ायर की गयी गोली गुज़रती हुई दीवार पर लगती है।

यह कुर्द महिला दाइश के आतंकी पर फ़ायर करती ही है कि गोली उसके सिर के पास से होकर गुज़र जाती है। इस घटना के बाद उस लड़की को विश्वास नहीं होता कि वह मौत के मुंह से बाहर आ गयी। उसके साथ वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कहता है कि देखा कितने कम फ़ासले से गोली गुज़री।

लड़की इतनी हैरान हो गयी की वह ज़मीन पर बैठ गयी और वीडियो बनाने वाले से कहती है कि वीडियो बनाना बंद कर दे। (AK)