हिज़्बुल्लाह और दाइश में आर पार की लड़ाई
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i44528-हिज़्बुल्लाह_और_दाइश_में_आर_पार_की_लड़ाई
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने आतंकवादी गुट दाइश के साथ आर पार की लड़ाई की तैयार पूरी कर ली है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jun २८, २०१७ १४:२५ Asia/Kolkata
  • हिज़्बुल्लाह और दाइश में आर पार की लड़ाई

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने आतंकवादी गुट दाइश के साथ आर पार की लड़ाई की तैयार पूरी कर ली है।

कहा जा रहा है कि हिज़्बुल्लाह, आतंकवादी गुट दाइश के साथ अगले दस दिनों के भीतर आर पार की लड़ाई आरंभ कर सकता है ताकि इस आतंकी गुट को पूर्वी लेबनान की पहाड़ी श्रंखला से खदेड़ सके।

हिज़्बुल्लाह, पूर्वी लेबनान के पहाड़ी क्षेत्रों को पूरी तरह से दाइश के आतंकियों से स्वतंत्र कराने के लिए तैयार है। लेबनान – 24 वेबसाइट की रिपोर्ट के आधार पर इस क्षेत्र में दाइश के आतंकियों और हिज़्बुल्लाह के बीच अगले दस दिनों में आर पार की लड़ाई आरंभ होने वाली है।

इस लेबनानी साइट के दावे के अनुसार हिज़्बुल्लाह के लड़ाके, एक व्यापक कार्यवाही करके अलक़ा और उर्रसाल के पहाड़ी क्षेत्रों से हमेशा के लिए दाइश के आतंकियों को खदेड़ने का इरादा रखते हैं। बताया जाता है कि उर्रसाल की पहाड़ियों पर दाइश के अतिरिक्त अहरारुश्शाम नामक आतंकी गुट के लड़ाके भी मौजूद हैं और वास्तव में हिज़्बुल्लाह ने अहरारुश्शाम के साथ यह समझौता किया है कि बिना झड़पों के ही उसके लड़ाके सीरिया लौट जाएंगे।

बताया जाता है कि इस कार्यवाही का मुख्य लक्ष्य यह है कि नुस्रा फ़्रंट और हिज़्बुल्लाह के बीच वार्ता का क्रम बाक़ी रहे क्योंकि लेबनान की सीमा से आतंकियों के निकलने के लिए नुस्रा फ़्रंट और हिज़्बुल्लाह के बीच वार्ता तो जारी है किन्तु अब तक उसकी प्रवृत्ति के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। (AK)