सीरिया विरोधी, इस्राईल के साथ सहकारिता के पक्ष में
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i44566-सीरिया_विरोधी_इस्राईल_के_साथ_सहकारिता_के_पक्ष_में
सीरिया की सरकार के विरोधियों ने इस्राईल के साथ सहयोग की बात कही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २९, २०१७ १०:५५ Asia/Kolkata
  • सीरिया विरोधी, इस्राईल के साथ सहकारिता के पक्ष में

सीरिया की सरकार के विरोधियों ने इस्राईल के साथ सहयोग की बात कही है।

अलअहद समाचार एजेन्सी के अनुसार सीरिया सरकार के विरोधी सशस्त्र गुटों ने इस्राईल के साथ सहयोग की बात कही है।

इस लेबनानी समाचार एजेन्सी के अनुसार गुरूवार को सीरिया के सक्रिय आतंकवादी गुटों में से एक के नेता "मंज़र अबूओक़ाब" ने इस्राईल के साथ सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की है।  उन्होंने सीरिया पर इस्राईल के हमले का समर्थन करते हुए तेलअवीव से मांग की है कि इस्राईल को सीरिया पर और अधिक एवं प्रभावशाली ढंग से हमले करने चाहिए।

इसी बीच एक अन्य सशस्त्र गुट "पीस फाॅर सीरिया" के नेता मुहम्मद अदनान ने भी सीरिया में इस्राईल से हस्तक्षेप करने की मांग की है।  इससे पहले सीरिया सरकार के विरोधी गुटों के कई आतंकवादी उपचार के लिए इस्राईल जा चुके हैं।  इनमें से कुछ आतंकवादियों का हालचाल पूछने इस्राईली प्रधानमंत्री नेतनयाहू भी अस्पताल आए थे।