इराक़ी सैनिकों पर अमरीका का हमला 8 सैनिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i44570-इराक़ी_सैनिकों_पर_अमरीका_का_हमला_8_सैनिक_हताहत
अमरीका के तथाकथित गठबंधन के हमले में इराक़ के 8 सैनिक मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २९, २०१७ ११:३४ Asia/Kolkata
  • इराक़ी सैनिकों पर अमरीका का हमला 8 सैनिक हताहत

अमरीका के तथाकथित गठबंधन के हमले में इराक़ के 8 सैनिक मारे गए हैं।

फ़ार्स समाचार एजेन्सी के अनुसार गुरूवार को इराक़ के मूसिल नगर में अमरीका के तथाकथित गठबंधन ने इराक़ी सैनिकों पर हमला करके कम से कम 8 सैनिकों की हत्या कर दी।

अमरीकी हैलिकाप्टरों ने गुरूवार को मूसिल में उस स्थान पर हमला किया जहां पर इराक़ी सैनिक, दाइश के आतंकवादियों के साथ लड़ रहे थे।  हमले में 8 इराक़ी सैनिक मारे गए।  अमरीकी गठबंधन का कहना है कि यह हमला धोखे में हुआ।

ज्ञात रहे कि इससे पहले भी अमरीकी विमान उन स्थानों पर इराक़ी सैनिकों पर हमले कर चुके हैं जहां पर वे दाइश के आतंकवादियों के साथ युद्ध कर रहे थे।  इन हमलों में बारबार इराक़ी सैनिक मारे गए जबकि दाइश को इससे कोई क्षति नहीं पहुंची।