इराक़ी सैनिकों पर अमरीका का हमला 8 सैनिक हताहत
Jun २९, २०१७ ११:३४ Asia/Kolkata
अमरीका के तथाकथित गठबंधन के हमले में इराक़ के 8 सैनिक मारे गए हैं।
फ़ार्स समाचार एजेन्सी के अनुसार गुरूवार को इराक़ के मूसिल नगर में अमरीका के तथाकथित गठबंधन ने इराक़ी सैनिकों पर हमला करके कम से कम 8 सैनिकों की हत्या कर दी।
अमरीकी हैलिकाप्टरों ने गुरूवार को मूसिल में उस स्थान पर हमला किया जहां पर इराक़ी सैनिक, दाइश के आतंकवादियों के साथ लड़ रहे थे। हमले में 8 इराक़ी सैनिक मारे गए। अमरीकी गठबंधन का कहना है कि यह हमला धोखे में हुआ।
ज्ञात रहे कि इससे पहले भी अमरीकी विमान उन स्थानों पर इराक़ी सैनिकों पर हमले कर चुके हैं जहां पर वे दाइश के आतंकवादियों के साथ युद्ध कर रहे थे। इन हमलों में बारबार इराक़ी सैनिक मारे गए जबकि दाइश को इससे कोई क्षति नहीं पहुंची।
टैग्स